June 19, 2026 5:01 AM

जबरन शादी करने की थी रट्ट लगाई, लड़कियों ने कर दी चप्पलों से पिटाई, देखें VIDEO

कानपुर: कानपुर (Kanpur) देहात में कई दिनों से परेशान कर रहे एक युवक की स्थानीय लड़कियों ने लात-जूते से पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि वह एक महीने से कस्बे की लड़कियों पर शादी का दबाव बना रहा था. अब सोशल मीडिया (Social Media) पर चप्पल से पिटाई का वीडियो वायरल (Viral Video) हुआ है. यह वीडियो किसी बाजार का लग रहा है जहां काफी लोग जुटे हुए हैं जिसमें दो लड़कियों उसपर लात-जूते बरसा रही है. कुछ लोग वीडियो बना रहे हैं तो वहीं कुछ यह सलाह देते सुने जा रहे हैं कि इसे पकड़कर थाने ले चलो.

थोड़ी देर में उसे टेम्पो में बिठाकर ले जाया जाता है जिसमें दो लड़कियां भी मौजूद रहती हैं और पूरे रास्ते उसे पिटते हुए जाती हैं. यह कानपुर देहात के सिकंदरा कस्बे का मामला है. वायरल वीडियो में मनचला युवक उसे छोड़े जाने की अपील करता है. वह कहता है, ‘मार लो तुम हमें ढंग से मार लो लेकिन 10 में से कोई एक तो सुन ले.’ बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस युवक को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, एक पीड़िता ने बताया कि, ‘उल्टे-सीधे फोटो डालकर युवक एक महीने से शादी करने का दबाव डाल रहा था. हमें कह रहा था कि शादी के एक महीने बाद ही पत्नी छोड़कर चली गई.’

एमपी में वायरल हुआ था ऐसा ही वीडियो

इससे पहले मध्य प्रदेश के खंड़वा में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवती एक युवक को चप्पलों से पीटते हुए नजर आई. वायरल वीडियो के मुताबिक युवक लड़कियों का रोज पीछा करता था जिससे तंग आकर लड़की ने उसकी पिटाई कर दी. जब लड़की युवक की पिटाई कर रही थी उसी समय किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो में एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी नजर आया जिसमें वहां मौजूद लोगों के आक्रोश को ठंडा किया और पुलिस बुलाकर मनचले युवक को थाने भिजवाया.

Related Posts