June 19, 2026 12:10 AM

चलती स्कूटी पर प्रेमी जोड़े ने की ऐसी करतूत, पुलिस ने उतार दिया प्यार का भूत ! पढ़ें पूरा मामला…देखें VIDEO

लखनऊ : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में सड़क पर दौड़ती स्कूटी पर रोमांस करना एक जोड़े को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो वायरल (Viral Video) होने के बाद पुलिस (Lucknow Police) ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर स्कूटी को कब्जे में लेकर युवक को हिरासत में लिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था Video

जानकारी के मुताबिक लखनऊ के एक मुख्य मार्ग पर खुलेआम रोमांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में एक जोड़ा स्कूटी से जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान दोनों रोमांस भी करते दिख रहे हैं। लड़का स्कूटी चला रहा है, जबकि लड़की आपत्तिजनक हालत में बैठी हुई थी।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की थी तलाश

मामले की जानकारी के बाद लखनऊ पुलिस ने इस जोड़े के खिलाफ कार्रवाई की है। लखनऊ पुलिस की ओर से बताया गया है कि हजरतगंज थाने के अंतर्गत एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स और एक नाबालिग लड़की को स्कूटर पर गलत तरीके से बैठाया गया है। आईपीसी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 23 वर्षीय चालक विक्की शर्मा को हिरासत में लेकर स्कूटी जब्त की गई है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाले, दोनों को खोज निकाला

बता दें कि लखनऊ सेंट्रल की पुलिस उपायुक्त अपर्णा रजत कौशिक ने पुष्टि की थी कि वीडियो लखनऊ के हजरतगंज इलाके का है। इसके बाद पुलिस इनकी तलाश में दो टीमों को लगाया गया था। पुलिस ने दोनों को पकड़ने के लिए आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले थे। पुलिस ने कहा कि दोनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट और अश्लीलता फैलाने के आरोप में भी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts