June 15, 2026 5:49 PM

केजरीवाल बोले – ‘द कश्मीर फाइल्स’  को टैक्स फ्री करने से अच्छा है यूट्यूब पर डाल दीजिये, बात सुनकर भड़क गये अनुपम खेर (video)

नई दिल्ली :  कश्मीर से कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनीं फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’  के इन दिनों चर्चे खूब हो रहे हैं।  32 साल पहले कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के साथ जो आत्याचार हुए, इस फिल्म के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया गया है। इस फिल्म को डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्ट की है। बता दें कि पूरे देश में इस फिल्म को लेकर राजनीति भी गरमाई हुई है, कई राज्य सरकारों ने फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है।

लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री करने के मूड में नही दिखाई दिए वहीं उन्होंने  दिल्ली विधानसभा यह मुद्दा में उठाते हुए विवेक अग्निहोत्री को सलाह दी की  ‘टैक्स फ्री क्यों करवा रहे हो? अरे यूट्यूब पर डाल दो फ्री फ्री हो जाएगी, टैक्स फ्री क्यों करा रहे हो? इतना ही तुमको शौक है तो विवेक अग्निहोत्री को बोलो यूट्यूब पर डाल दे सारी पिक्चर फ्री है, सारे लोग देखेंगे, टैक्स फ्री की क्या जरूरत है।’

वहीं, सीएम केजरीवाल की ये बात सुनने के बाद अनुपम खेर ने अपना नाराजगी जाहिर की। अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा- ‘अब तो दोस्तों द कश्मीर फाइल्स सिनेमा हॉल में ही जाकर देखना. आप लोगों ने 32 साल बाद #KashmiriHindus के दुःख को जाना है. उनके साथ हुए अत्याचार को समझा है, उनके साथ सहानुभूति दिखाई है, लेकिन जो लोग इस tragedy का मज़ाक़ उड़ा रहे है।कृपया उनको अपनी ताक़त का एहसास कराएँ।

बता दें कि लो बजट से बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। फिल्म अब तक 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।

Related Posts