September 22, 2026 2:04 AM

(VIDEO) यूपी मे सपा तो उत्तराखंड मे BSP ने लिया EVM को राडार पर, क्या वाकई हुई EVM की हेराफेरी? सुनिए क्या बोला BSP विधायक…

देहरादून: अक्सर चुनाव में हार होने पर नेता इसका दोष ईवीएम मशीन को देते हैं। लक्सर से जीतने के बाद बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद का आरोप है कि अगर वे ईवीएम की रखवाली न कराते तो सरकार की तैयारी उनमें गड़बड़ी कर भाजपा को ही जिताने की थी। लक्सर में इस बार बसपा के मोहम्मद शहजाद कुल 34889 वोट लेकर विधायक बने हैं। उन्होंने भाजपा से दो बार के विधायक संजय गुप्ता को 10440 मतों से शिकस्त दी है। चुनाव के बाद हारने वाले नेता अक्सर ईवीएम मशीन में गड़बड़ होने की बात कहते सुने गए हैं। पर लक्सर से शानदार जीत हासिल करने वाले मोहम्मद शहजाद ने भी चुनाव परिणाम के बाद ईवीएम पर सवाल खड़ा किया है। उनका कहना है कि भारत के स्वस्थ लोकतंत्र के लिए ईवीएम से मतदान पूरी तरह गलत है। इसमें सत्ताधारी पर्टियां गड़बड़ी करती हैं।

उन्होने दावा किया कि लक्सर में मतपत्र से मतदान होता तो भाजपा प्रत्याशी का पांच हजार से ज्यादा वोट नहीं मिलते और वे 25 हजार से चुनाव जीतते। विधायक शहजाद ने यह भी कहा कि लक्सर में ईवीएम में हेराफेरी कर भाजपा प्रत्याशी को जिताने की सरकार ने पूरी तरह से तैयारी कर रखी थी। लेकिन वक्त रहते उन्हें इसका पता चल गया और उन्होंने ईवीएम की निगरानी कराई। उन्होंने देश में ईवीएम के बजाय बैलेट से चुनाव कराने की मांग की। साथ ही कहा कि लक्सर के लोगों ने उनके और उनकी पार्टी के ऊपर भरोसा जताकर उन पर कर्ज चढ़ा दिया है। उन्होंने हर कीमत पर लोगों का कर्ज उतारने की बात भी कही।

ईवीएम को लेकर सपा प्रमुख ने उठाए सवाल

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है. जिसे कथित तौर पर दो अधिकारियों के बीच की बातचीत बताया जा रहा है. वायरल ऑडियो के बारे में दावा किया जा रहा है कि चुनाव अधिकारी खुद ईवीएम बदलने की बात कर रहे हैं. इसी ऑडियो को लेकर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि जब अधिकारी खुद कह रहे हैं कि ईवीएम बदला गया तो कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है.

राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार

सपा प्रमुख ने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘EVM बदले जाने को लेकर एक चुनाव अधिकारी की किसी से बात की जो ऑडियो रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर चल रही है, मा. उच्चतम न्यायालय और राष्ट्रपति महोदय उसका संज्ञान लें व सरकार संबंधित व्यक्ति को तुरंत संपूर्ण सुरक्षा दे. किसी एक व्यक्ति का जीवन हमारे लिए सरकार बनाने से ज्यादा अहम है.’

Related Posts