देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुलाकात की। इस दौरान आगामी हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। ट्रस्ट अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को 20 मई को पहले जत्थे के विदाई समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं और यात्रा को सफल एवं सुगम बनाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वहीं ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि 23 मई 2026 को हेमकुंड साहिब के कपाट खुलेंगे और पहले जत्थे का नेतृत्व परंपरागत रूप से पंज प्यारों द्वारा किया जाएगा।







