May 25, 2026 1:14 AM

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, गढ़वाल कमिश्नर बदले, देहरादून को मिला नया डीएम

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद बड़े स्तर पर आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी तबादला सूची में कई अहम प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। गढ़वाल मंडल आयुक्त से लेकर देहरादून और बागेश्वर के जिलाधिकारियों तक की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है।

सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार BVRC पुरुषोत्तम को सचिव उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पास पूर्व की अन्य जिम्मेदारियां भी बनी रहेंगी।

अब तक गढ़वाल कमिश्नर रहे विनय शंकर पांडे से यह जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। उन्हें अब स्वास्थ्य और नागरिक उड्डयन सचिव बनाया गया है। वहीं स्वास्थ्य और नागरिक उड्डयन विभाग संभाल रहे सचिन कुर्वे को प्रतिनियुक्ति के लिए राज्य सरकार ने रिलीज कर दिया है।

देहरादून को मिला नया जिलाधिकारी

देहरादून के जिलाधिकारी पद पर भी बड़ा बदलाव किया गया है। मौजूदा डीएम को नियोजन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि आशीष चौहान को देहरादून का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

वहीं आनंद स्वरूप को नया गढ़वाल कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

कई विभागों में नई तैनाती

  • संजय कुमार को समाज कल्याण विभाग में निदेशक बनाया गया
  • अभिषेक रूहेला को पीएमजीएसवाई का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया
  • सौरभ गहरवार को अपर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास और निदेशक यूडीआरपी की जिम्मेदारी दी गई
  • आलोक कुमार पांडे को देहरादून नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया
  • नमामि बंसल को अपर सचिव विद्यालय शिक्षा बनाया गया
  • संदीप तिवारी को गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) का एमडी बनाया गया
  • दीप्ति सिंह को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में निदेशक और खेल विभाग का निदेशक बनाया गया
  • प्रतीक जैन को आयुक्त कर एवं महानिरीक्षक निबंधन की जिम्मेदारी मिली
  • अपूर्व पांडे को बागेश्वर का जिलाधिकारी बनाया गया
  • आकांक्षा कोडे को महानिदेशक विद्यालय शिक्षा और कर्मचारी बीमा योजना निदेशक बनाया गया

पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले

राज्य सरकार ने पीसीएस और सचिवालय सेवा अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया है।

  • गिरधारी सिंह रावत को अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी बनाया गया
  • ईलागिरी को निदेशक दुग्ध विकास और महिला डेयरी की जिम्मेदारी मिली
  • सुंदरलाल सेमवाल को अपर सचिव सचिवालय प्रशासन बनाया गया
  • महावीर सिंह चौहान को अपर सचिव लोक निर्माण विभाग बनाया गया
  • सुनील सिंह को अपर सचिव गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई
  • फिंचा राम को एडीएम पौड़ी नियुक्त किया गया
  • अनिल गर्ब्याल को परिवहन निगम का महाप्रबंधक बनाया गया
  • जितेंद्र कुमार को एडीएम हरिद्वार बनाया गया
  • योगेश मेहरा को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई
  • प्रमोद कुमार को डिप्टी कलेक्टर चंपावत बनाया गया।