रुद्रपुर/काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ईरान-अमेरिका तनाव पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि आज विश्व पटल पर जब भी कोई महत्वपूर्ण फैसला होता है तो पूरी दुनिया भारत के रुख का इंतजार करती है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “भारत हमेशा न्याय के साथ खड़ा होता है और सही समय पर सही निर्णय लेता है।”
सीएम धामी ने कहा कि भारत की विदेश नीति संतुलन, शांति और वैश्विक न्याय के सिद्धांतों पर आधारित है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की भूमिका अहम होती जा रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री अपने गृह जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर पहुंचे, जहां नगर निगम परिसर में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में प्रतिभाग किया। रंगों और लोक संस्कृति के उल्लास में डूबे मुख्यमंत्री ने जनसमूह को होली की शुभकामनाएं दीं।





