April 26, 2026 12:58 PM

उत्तराखंड बोर्ड रिज़ल्ट : टॉपर्स से सीएम धामी ने की बात, मेधावी छात्रों को दी बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

देहरादून: मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने शनिवार को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर द्वारा घोषित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों से दूरभाष पर संवाद कर उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने हाईस्कूल परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों—अक्षत गोपाल, इशांत कोठारी, भूमिका और योगेश जोशी से बातचीत कर उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों के कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।

इसी क्रम में इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली गीतिका पंत, सुशीला मेंदीरत्ता, आर्यन और वंशिका से भी मुख्यमंत्री ने फोन पर वार्ता कर बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर आगे बढ़ें और राज्य व देश के विकास में योगदान दें।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की सफलता में अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि छात्रों की उपलब्धियां परिवार और शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा मेहनत का भी परिणाम होती हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और मेधावी विद्यार्थियों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने छात्रों से जीवन में बड़े लक्ष्य तय कर निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

Related Posts