September 23, 2026 12:31 AM

BSP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, मायावती के भाई आनंद कुमार भी करेंगे प्रचार …  

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए बीजेपी (BJP) और समाजवादी पार्टी (SP) के बाद अब बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने भी पहले चरण के लिए 18 स्टार प्राचरकों की लिस्ट जारी कर दी है. सूची में पहला नाम मायावती का है तो दूसरा नाम उनके भाई आनंद कुमार का है. पार्टी ने आनंद कुमार को स्टार प्रचारक बनाया है.

बहुजन समाज पार्टी के 18 स्टार प्रचारक

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मायावती, आनंद कुमार, सतीश चंद्र मिश्रा, मुनकाद अली, समसुद्दीन राईन, सतपाल पीपला, गोरे लाल जाटव, राजकुमार गौतम, सूरज सिंह जाटव, आशीर्वाद आर्य, नकुल दुबे, प्रदीप जाटव, श्री प्रताप सिंह बघेल, दिनेश कुमार काजीपुर, डॉ कमल सिंह, राज करतार सिंह नागर, चांद सिंह कश्यप, सत्य प्रकाश का नाम शामिल किया गया है.

मायावती ने कांग्रेस पर बोला हमला

इसके साथ ही बसपा सुप्रीमो और पूर्व सीएम मायावती ने ट्वीट कर कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि, यूपी विधानसभा आमचुनाव में कांग्रेस पार्टी की हालत इतनी ज़्यादा ख़स्ताहाल बनी हुई है कि इनकी सीएम की उम्मीदवार ने कुछ घण्टों के भीतर ही अपना स्टैण्ड बदल डाला है. ऐसे में बेहतर होगा कि लोग कांग्रेस को वोट देकर अपना वोट खराब न करें, बल्कि एकतरफा तौर पर बीएसपी को ही वोट दें.

कांग्रेस को बताया वोट काटने वाली पार्टी

उन्होंने आगे लिखा कि, यूपी में कांग्रेस जैसी पार्टियां लोगों की नजर में वोट काटने वाली पार्टियाँ हैं। ऐसे में भाजपा को यूपी की सत्ता से बाहर करके यहाँ सर्वसमाज के हित में व इनके जाने-परखे नेतृत्व वाली सरकार की ज़रूरत है, जिसमें बीएसपी का स्थान वास्तव में नम्बर-1 पर है।

 

Related Posts