March 1, 2026 4:29 AM

गंगा एक्सप्रेसवे से बिजनौर का जुड़ाव किसानों की ऐतिहासिक जीत : भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक)

तारिक अंसारी 

नजीबाबाद/बिजनौर। गंगा एक्सप्रेसवे को बिजनौर जनपद से जोड़ने के निर्णय पर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे किसानों और क्षेत्रवासियों की ऐतिहासिक जीत बताया है। संगठन का कहना है कि यह फैसला लंबे समय से चल रहे जनआंदोलन और किसानों के निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह के नेतृत्व में यह मांग लगातार उठाई जा रही थी। जिले भर के किसानों के सहयोग से बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री के नाम पोस्टकार्ड भेजकर एक्सप्रेसवे को बिजनौर से जोड़ने की मांग की गई थी। किसानों के व्यापक समर्थन और संगठन के सतत प्रयासों के बाद अब जनपद को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने का रास्ता साफ हो गया है।

नजीबाबाद कार्यालय पर मनाया गया जश्न

निर्णय की खुशी में नजीबाबाद स्थित संगठन कार्यालय पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कार्यक्रम की निगरानी डॉक्टर साईम अंसारी ने की। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि एक्सप्रेसवे से जुड़ने से क्षेत्र में कृषि, व्यापार और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे तथा विकास को गति मिलेगी।

इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष डॉक्टर साईम अंसारी, सचिन चौधरी, गोविंद कुमार, अब्दुल रहमान, दानिश अंसारी, अमन अंसारी, कामिल, अजमल, महताब, राज कुमार, सलीम अहमद, शानू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।