March 15, 2026 7:31 PM

असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली। Election Commission of India ने असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। रविवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त Gyanesh Kumar, निर्वाचन आयुक्त Sukhbir Singh Sandhu और Vivek Joshi ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी।

किस राज्य में कब होगा मतदान

  • Assam – मतदान: 9 अप्रैल | मतगणना: 4 मई
  • Kerala – मतदान: 9 अप्रैल | मतगणना: 4 मई
  • Tamil Nadu – मतदान: 23 अप्रैल | मतगणना: 4 मई
  • West Bengal – मतदान: 23 अप्रैल (पहला चरण), 29 अप्रैल (दूसरा चरण) | मतगणना: 4 मई
  • Puducherry – मतदान: 9 अप्रैल | मतगणना: 4 मई

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। लगभग 24 कानून प्रवर्तन एजेंसियों को चुनाव के दौरान प्रलोभन और हिंसा पर सख्त निगरानी रखने को कहा गया है।

उन्होंने बताया कि कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को पूरी निष्पक्षता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

मतदान और मतगणना में पारदर्शिता के लिए नई पहल

निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए कई नई पहल की घोषणा की है।

  • हर दो घंटे में मतदान प्रतिशत का अपडेट दर्ज किया जाएगा।
  • डाक मतपत्रों की गिनती ईवीएम से पहले की जाएगी।
  • मतगणना के 72 घंटे के भीतर सभी आंकड़े ECI-NET पर उपलब्ध होंगे।
  • किसी भी अंतर की स्थिति में VVPAT की गिनती की जाएगी।

मतदाताओं के लिए नई सुविधाएं

आयोग ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए कई नई व्यवस्थाएं लागू की गई हैं।

  • मतदान केंद्र के बाहर मोबाइल जमा करने की सुविधा
  • ईवीएम पर उम्मीदवारों की रंगीन तस्वीरें
  • किसी भी मतदान केंद्र पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं होंगे।
  • सभी चुनावी जानकारी के लिए एकीकृत मोबाइल ऐप ECI-NET

17.4 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान

निर्वाचन आयोग के अनुसार इन पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में कुल 17.4 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे। इसके लिए करीब 2.19 लाख मतदान केंद्र बनाए जाएंगे और लगभग 25 लाख कर्मचारी चुनावी प्रक्रिया में शामिल होंगे।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने युवाओं और पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की।

कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर कसा तंज

इस बीच Indian National Congress ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा को लेकर तंज कसा है। पार्टी महासचिव Jairam Ramesh ने कहा कि आदर्श आचार संहिता 2014 के बाद से “मोदी की चुनाव प्रचार संहिता” बन गई है और इसमें धमकी, गाली-गलौज और झूठ फैलाने की राजनीति शामिल है।

Related Posts