September 26, 2026 4:56 PM

मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके बाबुल सुप्रियो ने बीजेपी छोड़ थामा TMC का दामन

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके सांसद बाबुल सुप्रियो ने टीएमसी ज्वाइन कर ली है. उन्होंने कुछ दिन पहले ही बीजेपी से इस्तीफा दिया था. टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ ब्रायन की मौजूदी में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.

बाबुल सुप्रियो के पार्टी में शामिल होने पर टीएमसी की तरफ से बयान जारी कर बताया गया है कि, टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन की मौजूदगी में पूर्व केंद्रीय मंत्री और मौजूदा सांसद बाबुल सुप्रियो टीएमसी में शामिल हो गए हैं.हम इस मौके पर हम उनका पार्टी में स्वागत करते हैं.