October 29, 2026 12:17 PM

लड़की समझकर किया प्यार, शादी करके बसाना चाहता था घरबार, मगर किन्नर निकली लड़की, शादी के बाद हुआ खुलासा…   

हरिद्वार: हरिद्वार जिले के लक्सर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक ने सोशल मीडिया में दोस्ती के बाद लड़की समझकर शादी कर ली। लेकिन, सुहागरात के दिन दूल्हे के होश उड़ गए। मामला पुलिस के पास पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर प्यार के बाद शादी करना लक्सर के युवक को भारी पड़ा। शादी के बाद पता चला कि उसने लड़की समझकर जिससे शादी की है, वह थर्ड जेंडर (किन्नर) है। आरोप है कि शादी तोड़ने के बदले वह युवक से लाखों की रकम मांग रहा है। लक्सर में रायसी चौकी के गांव के युवक का सोशल मीडिया पर एकाउंट है। काफी पहले युवती के नाम वाले एक एकाउंट से उसके पास फ्रेंडशिप का मैसेज आया।

युवक ने मैसेज स्वीकार कर लिया। इसके बाद उनमें फोन पर बातें होने लगी। युवती ने बताया कि वह हरियाणा के हिसार शहर से है। बाद में दोनों के बीच प्यार हुआ और उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया। पूरी तैयारी होने पर युवती लक्सर आ गई और नगर के मंदिर में युवक से शादी कर ली।

शादी के बाद युवक पत्नी को गांव में अपने घर ले गया। इसके बाद पता चला कि जिसे वह ब्याह कर लाया है, वो लड़की नहीं थर्ड जेंडर (किन्नर) है। आरोप है कि आरोपी शादी तोड़ने के बदले युवक से पांच लाख रुपये मांग रहा है। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट का कहना है कि युवक ने मौखिक जानकारी दी है। तहरीर मिलेगी, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Posts