October 29, 2026 8:39 PM

उत्तराखंड STF ने किया अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ 26 लाख रुपए का कैश भी बरामद

देहरादून: उत्तराखंड एसटीएफ ने अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है. एसटीएफ ने बीती देर रात 14 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है. STF की छापेमारी में इस कॉल सेंटर से 1 करोड़ 26 लाख रुपए का कैश भी बरामद किया है. एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक हिरासत में लिए लोगों से पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक जांच पड़ताल में खुलासा हुआ है कि फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर की आड़ में देश में बैठकर विदेशों के लोगों से साइबर ठगी करने वाला यह गैंग है. यह गिरोह विदेशी लोगों को जाल में फंसा कर करोड़ों का चूना लगा रहा था.

इस पूरी कार्रवाई में एसटीएफ को मौके पर 400 से ज्यादा लैपटॉप ओर डेस्कटॉप प्राप्त हुए हैं जिनकी गहनता से जांच की जा रही है। एसटीएफ एसएसपी ने कहा इस पूरे घटनाक्रम में 12 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है जिसमें 6 लोगों को मोस्ट वांटेड की सूची में डाला गया है जिनकी आने वाले दिनों में गिरफ्तारियां हो सकती है। एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि उनके पास इस फर्जी कॉल सेंटर की कई शिकायतें मिली थी जिसमे जांच पड़ताल के बाद इस पर कार्यवाही की गई है ।

Related Posts