October 7, 2026 6:02 PM

ट्रांसफर हुआ तो टीचर से लिपट, बिलख-बिलख कर रोने लगे छात्र, देखिए ये वीडियो आपको भी कर देगा इमोशनल

न्यूज़ डेस्क : सोशल मीडिया पर हमेशा कोई ना कोई मामला जरूर छाए रहता है। इनमें कुछ वीडियो हैरान करने वाले होते हैं, तो किसी को देखकर लोग इमोशनल हो जाते हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जो ना केवल लोगों का दिल जीत रहा है। बल्कि, वीडियो देखकर लोग काफी भावुक भी हो रहे हैं। आलम ये है कि सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो छाया हुआ है।

दरअसल,  एक सरकारी स्कूल के बच्चों को जब पता चला कि उनके शिक्षक का ट्रांसफर हो गया है, तो वह बिलख-बिलख कर रोने लगे और न जाने की अपील करने लगे। इस भावुक पलों का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है। मामला चंदौली के रायगढ़ प्राथमिक विद्यालय का है। यहां शिक्षक शिवेंद्र सिंह का हाल ही में दूसरे स्कूल में ट्रांसफर कर दिया गया। अपने शिक्षक की विदाई पर छात्र इतने भावुक हो उठे कि उनसे लिपट-लिपटकर रोने लगे। इस दौरान वह बच्चों को सांत्वना देने की कोशिश करते नजर आए। वीडियो में शिक्षक शिवेंद्र सिंह कहते नजर आ रहे है, मैं जल्द ही आपसे मिलने आऊंगा। कड़ी मेहनत करते रहो। मन से पढ़ो और जिंदगी में तरक्की करो।

छात्रों को काफी पसंद है टीचर का अंदाज

बताया जा रहा है कि शिवेंद्र सिंह का पढ़ाने का तरीका काफी अलग है, जो बच्चों को काफी पसंद आता है। वह छात्रों के बीच बेहद लोकप्रिय है। शिवेंद्र सिंह 2018 में स्कूल में सहायक शिक्षक के रूप में तैनात किया गया था। उन्होंने बच्चों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए गेम और सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया। वह छात्रों की पढ़ाई को लेकर काफी सजग हैं। यह कारण है कि स्कूल के हर एक बच्चे का उनसे लगाव है।

Related Posts