October 29, 2026 11:36 PM

सात फेरों का भी नहीं रखा मान, शादी की रात ही पति बन गया हैवान, होटल ले जाकर बनाई अश्लील वीडियो, अब मांग रहा 1 करोड़, ससुरलिया हैरान…

कानपुर: उत्तर प्रदेश में कानपुर शहर के कारोबारी के खिलाफ उसकी पत्नी ने मध्यप्रदेश के इंदौर में एफआईआर दर्ज कराई है। फैशन डिजाइनर पत्नी का आरोप है कि कारोबारी ने उनके साथ शारीरिक संबंध बनाते समय अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक करोड़ रुपये की मांग करने लगा। इससे परेशान होकर वह इंदौर अपने मायके गई। जहां उन्होंने लसूड़िया पुलिस थाने में पति और ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


इंदौर के पॉश इलाके की रहने वाली फैशन डिजाइनर युवती की शादी वर्ष 2018 में बर्रा के दामोदर नगर निवासी एक कारोबारी से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति सुहागरात के लिए बड़े होटल में ले गया। जहां उसने जबरन प्राकृतिक और अप्राकृतिक संबंध बनाए, जिसके उसने कमरे और बाथरूम में लगे स्पाई कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर एक करोड़ रुपये की मांग करने लगा।

इससे परेशान होकर महिला ने ससुर को घटना बताई, लेकिन वह भी अश्लील हरकतें करने लगा। बुरी नियत से हाथ लगाया और अश्लील बातें की। वहीं, सास और ननद भी चुप रहने के लिए धमकाने लगीं। इससे परेशान होकर पिता से बात की और इंदौर लौट आई। जहां उन्होंने परिजनों से आपबीती बताने के बाद पति और ससुरालियों के खिलाफ लसूड़िया थाने में गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।

Related Posts