October 30, 2026 1:36 AM

बहू ने किया इंकार तो ससुर ने कर दी हत्या करके कुल्हाड़ी से वार, ऐसे हुआ गिरफ्तार…

सिंगरौली : सिंगरौली बरगवां पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अंधी हत्या का खुलासा किया है। यहां बहू का कातिल कोई और नहीं उसका अपना ससुर ही निकला। हत्या के पीछे अवैध संबंधों का खुलासा हुआ है। आरोपी ससुर अपनी बहू को संबंधों के लिए मजबूर करता था जब वह ससुर के झांसे में नहीं आई तो ससुर ने उसकी हत्या कर दी। हत्या के खुलासे के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, मृतका की शादी दो साल पहले हुई थी। बहू को देखकर ससुर की नीयत बिगड़ गई। वह आए दिन बहू से संबंध बनाने के लिए दवाब बनाने लगा। बहू ने ससुर को इस काम से साफ इंकार कर दिया । इस बात से भड़के ससुर ने बहू की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। बरगवां थाना प्रभारी आरपी सिंह एवं उनकी टीम ने आरोपी को पकड़कर 24 घंटे के भीतर पकड़कर मामले का खुलासा कर किया।

 

Related Posts