रिपोर्ट- स्मिता त्रिपाठी (भीलवाड़ा राजस्थान)
भीलवाड़ा/राज0: विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं बीजेपी विधायक कैलाश चन्द्र मेघवाल ने कहा कि वर्तमान समय में धार्मिक वातावरण में कमी आने से समाज की नैतिकता में कमी आती जा रही है। धार्मिक वातावरण बनाना आज की महत्ती आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि खटीक समाज में शिक्षा की कमी होने से समाज के लोग यथोचित उन्नति नहीं कर पा रहे है। उन्होंने कहा कि शिक्षा को प्राथमिकता के आधार अपनाने से ही समाज का भला होता है और देश आगे बढ़ता है।
मेघवाल बीते शुक्रवार को शाहपुरा पंचायत समिति ढीकोला गांव में खटीक समाज द्वारा नवनिर्मित मंदिर व शिव मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के पांच दिवसीय समारोह के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर प्रारंभ में सरपंच आशा देवी ने स्वागत करते हुए बताया कि ढीकोला गांव के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए यहां की लम्बित समस्याओं का शीघ्र समाधान करें। इस अवसर पर कैलाश मेघवाल ने विधायक कोष से 5 लाख रूपये पुलिया निर्माण के लिए देने की घोषणा की इसमें नरेगा का भी सहयोग राशि प्राप्त होगी। उन्होंने मंदिर की साज सज्जा के लिए 51 हजार रूपये नकद अपनी ओर से भेंट भी किये।

इस अवसर पर समारोह की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी, विशिष्ट अतिथि डीआर बालूराम कुमावत, देवीलाल गुर्जर, कल्याण शर्मा, वेदप्रकाश सोडाणी, तारा चाष्टा, पिंकी टेपन, राजेश सोलंकी, रामदयाल ओझा आदि उपस्थित थे। कैलाश मेघवाल द्वारा 51 हजार रूपये नकद दिये जाने से प्रेरित होकर गणपत लाल खटीक ने 25 हजार रूपये व राजेश सोलंकी ने 11 हजार रूपये मंदिर विकास के लिए भेंट किय। इसके बाद बैरवा समाज की ओर से भी कैलाश मेघवाल का साफा बंधवा कर स्वागत किया गया। विधायक मेघवाल ने शंकर भगवान को साक्षी मानते हुए सभी को आशीर्वाद दिया कि पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ व्यवसाय आदि में नित-नये प्रगति के आयाग स्थापित किये।









