October 10, 2026 11:28 AM

एक दूसरे के प्यार मे दो लड़कियां हो गईं गिरफ्तार ! घरवालों को चकमा देकर घर से हो गईं थी फरार, बोली एक दूसरे से करेंगे शादी…

पटना : राजधानी पटना में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक-दूजे के प्रेम में दो लड़कियां घर से भाग गईं।  एक लड़की के परिजन ने पाटलिपुत्रा थाने में एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस दबिश बढ़ी तो महिला थाने और एसएसपी आवास पहुंचकर दोनों ने सुरक्षा की गुहार लगाई। साथ ही थाने में बोली कि आपस में शादी करना चाहती हैं।  इस मामले को सुनकर पुलिसवाले भी सन्न रह गए। वहीं, दोनों के परिजन परेशान हैं। उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है। एक लड़की पाटलिपुत्रा थाने के इंद्रपुरी और दूसरी दानापुर इलाके की रहने वाली है। हालांकि, दोनों अपनी बात पर अड़ी हैं। लड़कियों ने कहा कि वे दोनों आपस में प्रेम करती हैं और अब जिंदगीभर साथ रहना चाहती हैं, लेकिन परिवार वाले मान नहीं रहे हैं। वे दोनों बालिग हैं। गुरुवार को दोनों छात्राएं अपने ही परिवार वालों से सुरक्षा की गुहार लगाने पहले महिला थाना फिर एसएसपी आवास पहुंच गयीं। बाद में पुलिस दोनों को लेकर पाटलिपुत्र थाने चली अयी। थानेदार एसके शाही ने बताया कि जिस लड़की के परिजनों ने केस दर्ज करवाया है, उसका बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

नोएडा में रह रही थीं

दोनों छात्राओं ने पुलिस को यह जानकारी दी है कि वे पटना से भागकर हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, रांची फिर ट्रेन से दिल्ली चली गयीं। वहां नोएडा में दोनों रह रही थीं। एक को नौकरी के लिये इंटरव्यू देना था। गुरुवार को ही वे पटना पहुंची थीं।

पांच साल से दोनों में है प्रेम प्रसंग

दोनों लड़कियों के बीच पांच साल से प्रेम प्रसंग है। एक लड़की की उम्र 19 साल और दूसरी की उम्र 22 साल है। एक कॉमन फ्रेंड के जरिये ही दोनों एक-दूसरे से मिली थीं। इसके बाद सोशल साइट्स पर वे आपस में बातचीत करने लगीं। फिर दोनों ने फोन पर बात करनी शुरू कर दी। एक लड़की की मां नहीं थी। दोनों में अपनापन बढ़ता चला गया। इसकी भनक उनके परिवारवालों को लग गई। शादी करने की नीयत से ही 26 अप्रैल को पीएनएम मॉल में फिल्म देखने के बहाने दोनों घर से भागकर दिल्ली चली गई थी। दोनों लड़कियों का कहना है कि उनके परिवार को पहले से ही दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी हो गई थी। इसके बाद भी माता-पिता विरोध कर रहे हैं। यही नहीं मोबाइल छीनकर मारपीट की जाती है। वह तंग आकर घर से भाग गई थी।

Related Posts