October 10, 2026 10:21 PM

सहेली के घर प्रेमिका से मिलने गया प्रेमी, और कर ली कीमती सामान की चोरी, जानिये कैसे आया पकड़ मे प्रेमी चोर ?

दुर्ग /छ0ग0: कहते हैं प्यार में विश्वास सबसे अहम होता है, लेकिन धोकेबाजी किसी भी रिश्ते को तोड़ देती है। ऐसा ही कुछ छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में देखने को मिला, जहां प्रेमिका के सामने उसके प्रेमी की ऐसी सच्चाई सामने आई जिसे सुनकर उसके होश उड़ गए। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। ताजा मामला दुर्ग जिले के सुपेला थाना अंतर्गत का है, जहां पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है जो अपनी प्रेमिका की सहेली के घर उससे मिलने गया और उसके घर हाथ साफ कर लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया।

सुपेला पुलिस ने ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है, जिसने अपनी जान से प्यारी प्रेमिका की सहेली का घर हाथ साफ कर दिया। प्रेमी ने प्रेमिका के लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर और उसकी सहेली के घर से टीवी और अन्य समान की चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी से सामान जप्त कर, न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। दरअसल, नीका गोयल अपनी दोस्त शारदा खान के साथ कुछ दिनों पूर्व अजमेर शरीफ जाने के लिए निकली थी। साथ में कुर्बान अली नामक प्रेमी भी था जो आधे रास्ते में तबियत खराब होने की बात कह कर वापस भिलाई आ गया।


कुर्बान अली जो कि शारदा खान का प्रेमी है उसे इस बात की जानकारी थी कि शारदा खान अपने सोने के जेवरात आदि नीका गोयल के घर में रखती है, चूंकी नीका और शारदा दोनों ही अजमेर गए हुए थे, तभी उसने योजना बनाकर उक्त सामान की चोरी के लिए तबियत खराब का हवाला दिया अजमेर शरीफ जाते हुए वापस लौट आया।  वहीं जब दोनों सहेलियों को ये बात पता चली कि उनका लाखों का समान गायब है तो कुर्बान अली ने निका की मदद करने का ढोंग रचा और पुलिस की मदद के बहाने थाने जाकर चोरी की रिपॉर्ट लिखवाने लगा और लगातार पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखता था।

कुर्बान अली की हरकतों पर पुलिस को संदेह हुआ फिर उससे कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने यह कबूल किया कि उसको इस बात की जानकारी थी कि शारदा खान ने अपना सारा सामान नीका गोयल के घर में रख दिया है, मकान बंद होने की वजह से चोरी करना आसान था। उसने लौट कर चोरी कर सामान छुपा दिया और पुलिस के आस – पास रहकर पुलिस को गुमराह करता रहा ताकि पुलिस उसके विषय में न सोच सके, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

Related Posts