August 9, 2026 12:26 PM

रामनगर और काशीपुर पहुंचकर सीएम धामी ने जताया शोक, परिजनों को दी सांत्वना

रामनगर/काशीपुर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रामनगर पहुंचकर क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट के आवास पर उनकी धर्मपत्नी आशा बिष्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने परिवारजनों को दुःख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने का संबल भी दिया।

इसके बाद मुख्यमंत्री काशीपुर के जैतपुर घोषी पहुंचे, जहां उन्होंने विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के ताऊजी सरदार अमरजीत सिंह चीमा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Related Posts