July 18, 2026 7:48 PM

टिकट नहीं मिला तो फफक कर रोने लगी दावेदार, कांग्रेस पर लगाया पैसे वालों को टिकट देने का आरोप…

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों के ऐलान के बाद कांग्रेस  ने भी पहले फेस के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दिया है. प्रियंका गांधी का लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा मुजफ्फरनगर में फेल होता नजर आ रहा है. यहां पर कांग्रेस ने एक महिला उम्मीदवार मेहराज जहां को टिकट ना देकर सुबोध शर्मा को प्रत्याशी बनाया है. जिसके बाद कांग्रेस नेत्री मेहराज जहां फूट-फूटकर रो पड़ीं.

प्रियंका गांधी पर लगाया यह आरोप 
गुरुवार को मुजफ्फरनगर जिले की  सभी 6 सीटों पर कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी. प्रत्याशियों की लिस्ट में नाम ना देख जिला कांग्रेस कमेटी सचिव मेहराज भावुक  हो गईं. उन्होंने रोते हुए कहा कि “13 साल से कांग्रेस का झंडा और डंडा उठा रही हूं. इस दौरान मेहराज बुरी तरह से बिलख-बिलख कर रो पड़ीं.

मेहराज ने कहा कि प्रियंका दीदी ने खुद संघर्ष करने वाली पार्टी की महिलाओं को आगे लाकर चुनाव लड़ाने की बात कही थी. बावजूद उन जैसी कर्मठ कार्यकर्ता को नजरअंदाज कर दिया गया. उन्होंने सक्रिय कार्यकर्ताओं को नजर अंदाज किए जाने का भी आरोप लगाया. मेहराज ने धमकी देते हुए कहा कि यदि उन्हें टिकट नहीं दिया जाएगा तो वह आत्मदाह करने पर विचार करेंगी”.

पैसे वालों को दिया जा रहा टिकट 
कांग्रेस नेत्री मेहराज जहां ने कांग्रेस पर पैसे लेकर टिकट देने का आरोप लगाते हुए कहा कि  ‘पैसे वालों को टिकट दिया जा रहा है और जो कई सालों से पार्टी में रहकर काम कर रहे हैं उसे टिकट नहीं दिया जा रहा है. मेहराज ने प्रियंका गांधी वाड्रा से गुहार लगाते हुए कहा है कि बेटी हूं लड़ सकती हूं लेकिन कांग्रेस पार्टी को बेटियों की कोई परवाह नहीं है. अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो मैं आत्महत्या कर लूंगी’.

Related Posts