September 23, 2026 1:46 AM

हफ्ते भर मे जेल से रिहा हो जाएंगे आज़म खान ! पढ़िये पूरी खबर…

सीतापुर: सीतापुर जेल में बंद आजम खां को रामपुर सदर सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा होने के बाद सियासत गर्म हो गई है। लोग कयास लगा रहे हैं कि आजम खान जेल में रहकर ही चुनाव लड़ेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हैं। दरअसल, आजम खान 7 दिनों में ही जेल से बाहर आ सकते हैं। जेल प्रशासन के मुताबिक, महज दो मामलों में आजम खां की रिहाई होनी है। इसके अलावा 5 मामले ऐसे हैं, जिनमें रिहाई तो हो गई हैं, लेकिन उसके कागज सही नहीं है।

शत्रु संपत्ति सहित कुल 34 मामलों में वाद दायर होने के बाद आजम खान के साथ उनकी पत्नी तंजीम फातिमा को जेल में साथ ही लाया गया था। जेल में 10 माह बिताने के बाद तंजीम फातिमा को जमानत मिल गई। वह 21 दिसंबर 2020 की रात वह जेल से रिहा हो गईं। इसके बाद आजम खां अपने बेटे के साथ ही जेल में बचे थे। पत्नी के बाद बेटा अब्दुल्ला आजम भी बीती 15 जनवरी 2022 को रिहा हो गए। अब आजम खां की रिहाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

उनका कहना है कि आजम की रिहाई में आए जमानत के कागजों में से 5 कागजों में कुछ गड़बड़ी के चलते वापस कर दिया गया था, वह सही होकर एक दो दिनों में आ जाएंगे। ये दोनों प्रक्रिया पूरी होते ही आजम खान की रिहाई हो जाएगी। जेल सूत्रों की माने तो आजम को दो बचे हुए मामलों में भी जमानत मिल गई है। ऐसे में उनकी रिहाई का रास्ता बिल्कुल साफ है।

Related Posts