July 18, 2026 12:01 AM

होगा गठबंधन ! टीएमसी की प्रभारी महुआ मोइत्रा बोली – भाजपा को हराना मुख्य उद्देश्य, आप के साथ कोई समस्या नहीं…

पणजी: गोवा सहित पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद तृणमूल कांग्रेस  सांसद और पार्टी की  गोवा प्रभारी महुआ मोइत्रा ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए वे सबकुछ करेंगे और उन्हें आम आदमी पार्टी से कोई समस्या नहीं है। इससे कुछ दिन पहले उन्होंने संकेत दिया था कि उनकी पार्टी राज्य में अन्य विपक्ष दलों के साथ संभावित गठबंधन कर सकती है। मोइत्रा ने कहा कि भाजपा को हराना हमारा सबसे बड़ा उद्देश्य है। हम उन्हें हराने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। भाजपा हमारी सबसे बड़ी दुश्मन है। दुश्मन हमारे (विपक्षी दलों) में नहीं है। हमारी ओर से कोई अहंकार नहीं है।

मोइत्रा ने आगे कहा कि भाजपा नहीं जीतेगी और गोवा में दोबारा सरकार नहीं चलाएगी। पिछली बार इसने पिछले दरवाजे से एंट्री ली और सरकार चलाई। इस बार इससे बचने के लिए हमें सतर्क रहना होगा। आम आदमी पार्टी के साथ संभावित गठबंधन के सवाल उन्होंने कहा कि आप भी भाजपा विरोधी राजनीति का हिस्सा है। हमने ट्वीट में भले ही आप को न जोड़ा हो लेकिन उन्हें इसमें शामिल कर लिया है। हमारे बीच कोई समस्या नहीं है। मोइत्रा के ट्वीट पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने कहा कि उन्होंने इस बारे पढ़ा लेकिन कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। मुझे लगता है कि कांग्रेस, भाजपा को हराने में सक्षम है। अगर कोई पार्टी कांग्रेस का समर्थन करना चाहती है तो मैं ना क्यों कहूंगा? देखते हैं आधिकारिक प्रस्ताव क्या आता है।

बता दें कि, इससे पहले  TMC  में चुनावी पारी शुरू करने का ऐलान करते ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस के खिलाफ भी आक्रामक रवैया अपनाया था। वहीं, कांग्रेस ने TMC पर उसके नेताओं को तोड़ने का आरोप लगाया था। इस बीच, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि विपक्षी दलों ने महसूस किया है कि भाजपा आगामी चुनावों को व्यापक रूप से जीतने जा रही है, इसलिए वे एक महागठबंधन बनाने के लिए तैयार हैं। हमारा लक्ष्य 2022 में 22 (सीटें) था लेकिन अब मुझे लगता है कि हम पूर्ण बहुमत जीतेंगे। मुझे गोवा के लोगों पर भरोसा है।

 

Related Posts