July 17, 2026 7:11 PM

स्व. इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर AAP ने हल्द्वानी से किया, महिला गारंटी अभियान की शुरुवात:आप

हल्द्वानी: 2013 में जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनी तो अरविंद केजरीवाल को जिताने में वहां की महिलाओं का बड़ा हाथ रहा। महिलाओं ने मन बना लिया था कि चाहे उनके पति, पिता भाजपा-कांग्रेस को वोट दे दें, लेकिन वो आप और केजरीवाल को ही वोट देंगी। ऐसा ही इस बार उत्तराखंड में भी होगा। पति चाहे कहीं भी वोट करें लेकिन उनकी पत्नियां केजरीवाल को ही वोट देंगी। यह दावा आप की नेत्री और दिल्ली की विधायक आतिशी ने किया है।

हल्द्वानी में आम आदमी पार्टी की ओर से शुक्रवार को मातृशक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिल्ली में महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रहीं विधायक आतिशी भी इसमें शामिल रहीं। पत्रकार वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की महिलाएं पुरुषों से दो कदम आगे रहती हैं। राज्य आंदोलन में भी यहां की महिलाएं अग्रणी रहीं। लेकिन आज इतने साल बाद भी बच्चों को जन्म देते वक्त यहां की महिलाओं की जान चली जाती है। उनके लिए स्वास्थ्य सुविधाएं तक नहीं हैं। इससे अधिक शर्मनाक बात और हो ही नहीं सकती। आतिशी ने कहा कि उनका दुख केवल आप ही दूर कर सकती है। यह भी दावा किया कि दिल्ली की तरह आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में भी पूरी ईमानदारी के साथ सरकार चलाएगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड के 55 हजार करोड़ रुपये के बजट में से 11 हजार करोड़ रुपये भ्रष्टाचार में खर्च हो रहा है। आम आदमी पार्टी की सरकार भ्रष्टाचार में लुटाए जा रहे इसी पैसे को लोगों को सुख, सुविधाएं देने में खर्च करेगी। रेवेन्यू कलेक्शन भी ईमानदारी से किया जाएगा।

आप की महिलाओं को चौथी गारंटी महिला सशक्तिकरण में होगा ऐतिहासिक कदम

उन्होंने कहा कि महिलाएं पुरुषों के साथ कंघे से कंधा मिलाकार चलती हैं ,लेकिन उन्हें आज पुरुष के आगे हाथ फैलाना पडता है। महिलाएं चाहती हैं कि उन्हें पैसा खर्चा करने की आजादी हो। आप पार्टी भी यही चाहती है कि महिलाएं अपने पैरो पर खडी हो सके। महिलाओं को अगर कुछ शुरु करना हो तो उन्हें बिना पुरुष के मदद के नहीं मिल सकती है। लेकिन अरविंद केजरीवाल जी महिलाओं की आवश्यकता को समझते हैं। उन्होंने उत्तराखंड में चौथी गांरटी महिलाओं को देते हुए कहा था कि, आप की सरकार बनते ही हर महिला को 18 वर्ष से उपर के अकांउट में 1 तारीख को पैसे आएंगे जिन पर सिर्फ महिलाओं का हक होगा। उन्होंने कहा कि आज कई बेटियों की पढाई पैसों की वजह से छूट जाती है ,लेकिन हम वादा करते हैं कि आप की सरकार बनते ही ऐसी कोई बेटी नहीं छूटेगी ,जिसकी पढाई पैसों की वजह से छूट जाए । उन्होंने कहा,अरविंद केजरीवाल की चौथी गारंटी,महिला सशक्तिकरण के इतिहास में ऐतिहासिक कदम साबित होगी।

उन्होंने आगे बताया,अब हर महिला के अकाउंट में हर महीने पैसे आएंगे ,महिलाओं को किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पडेगा । ये अरविंद जी का सभी महिलाओं से वादा है। उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी परिवार में एक से ज्यादा महिला हैं तो हर महिला को हर महीने 1 हजार रुपये दिए जाएंगे।  हमारी पार्टी महिलाओं को सशक्त करना चाहती है,  ताकि हमारी मातृशक्ति को किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पडे।

Related Posts