July 17, 2026 7:30 PM

यशपाल आर्य पर हमला हो सकता है कांग्रेस का षड़यंत्र – अरविंद पांडे

देहरादून: कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने बुधवार को कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने बाजपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के काफिले पर हुए हमले को लेकर पार्टी पर हमला बोला। अरविंद पांडेय ने कहा के यह कांग्रेस का षड़यंत्र भी हो सकता है। मंत्री ने इस मामले में किसानों और सिखों पर एससी-एसटी के तहत मुकदमे दर्ज करने की निंदा की। कहा  कि दल बदलू नेता अपना राजनीतिक फायदा लेने के लिए षड़यंत्र कर रहे हैं। उन्हें (यशपाल को) सिर्फ अपना बेटा दिखता है। वह कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता नहीं हैं।

Related Posts