July 17, 2026 11:05 PM

कपड़े पहनने की बजाय मॉडल ने शरीर पर लगाया पेंट, पहुंची मॉल, गार्ड ने धक्के देकर भगाया, शेयर किया VIDEO

न्यूज़ डेस्क : इन दिनों बहुत से एक्टर, एक्ट्रेस और मॉडल पब्लिसिटी के लिए सारी हदें पार कर रहे हैं। अब अमेरिका से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक प्लेबॉय मॉडल बिना कपड़ों के शॉपिंग मॉल पहुंच गई। साथ ही वहां पर स्टंट करते हुए वीडियो बनाने लगी, हालांकि ये काम मॉल मैनेजमेंट को पसंद नहीं आया और उन्होंने उसे धक्के मारकर निकाल दिया।

पूरी तरह से नग्न निकली

इस विवादित काम को करने वाली मॉडल का नाम फ़्रांसिया जेम्स है। वो एक शॉपिंग मॉल में अपनी टीम के साथ जाती हैं। दूर से देखने पर लगता है कि उन्होंने फैंसी ड्रेस पहन रखा है, लेकिन पास आने पर लोगों को पता चलता है कि वो पूरी तरह नग्न हैं। उन्होंने कपड़ों की जगह पेंट लगा रखा था, जिस वजह से किसी को पता नहीं चल रहा है।

देखिये वीडियो ……………………………………………..

वीडियो किया शेयर

मॉल में पहुंचने के बाद मॉडल ने अपनी टीम से कैमरा ऑन करवाया। इसके बाद वो पुरुषों के पास जाकर ‘नो नट नवंबर’ के बारे में सवाल करने लगीं। बहुत से लोग शर्मा कर उस जगह से दूर हट गए। कुछ देर बाद वहां पर एक गार्ड आता है और उनको बाहर जाने के लिए कहता है, लेकिन वो वहीं पर खड़ी रहती हैं। कुछ देर बाद उनको धक्के देकर मॉल से बाहर निकाल दिया जाता है। इसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उनके वीडियो पर अब तक 1.3 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

लोगों ने जमकर सुनाया

वैसे बहुत से लोगों को मॉडल की ये हरकत नहीं पसंद आई, जिस वजह से उनकी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा आलोचना हो रही है। एक शख्स ने लिखा कि ये बेशर्मी की हद है, पब्लिसिटी के लिए किसी को भी सार्वजनिक स्थान पर नहीं करना चाहिए। आप एडल्ट फिल्मों में चाहे जो करें, लेकिन कम से कम मॉल जैसी जगहों पर सही से रहें, क्योंकि वहां पर बच्चे भी आते हैं। वहीं एक शख्स ने लिखा कि मॉडल को चाहे आप जो कहें, लेकिन उसकी पोशाक अद्भुत थी।

क्या है नो नट नवंबर?

सोशल मीडिया के इस दौर में अजीबोगरीब चैलेंज चलते रहते हैं। सालभर पहले नो सेव नवंबर का ट्रेंड चला था, लेकिन इस साल उसकी जगह नो नट नवंबर ने ले ली। इसमें लोगों को सेक्स और उससे जुड़ी गतिविधियों से दूर रहने का चैलेंज दिया गया। इससे जुड़े बहुत से मीम्स भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।

Related Posts