चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चमोली जिले के आदिबद्री मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने के लिए भराड़ीसैंण (गैरसैंण) जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुखद एवं समृद्ध जीवन और राज्य की निरंतर प्रगति की कामना की।








