September 20, 2026 4:28 PM

मुख्यमंत्री धामी से सांसद अजय टम्टा समेत चार जनप्रतिनिधियों ने की मुलाकात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में लोकसभा सांसद अजय टम्टा, विधायक रेणु बिष्ट, कैबिनेट मंत्री खजान दास और विधायक विनोद चमोली ने शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान मुख्यमंत्री और जनप्रतिनिधियों के बीच प्रदेश एवं संबंधित क्षेत्रों के विकास कार्यों, जनहित से जुड़े विषयों और समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई। सांसद अजय टम्टा के साथ हुई मुलाकात में प्रदेश के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य के समन्वय से उत्तराखंड के विकास को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

विधायक रेणु बिष्ट के साथ मुलाकात में क्षेत्रीय विकास कार्यों और जनहित के विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास और जन अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है।

कैबिनेट मंत्री खजान दास के साथ बैठक में प्रदेश के समसामयिक विषयों, जनहित के मुद्दों और विभिन्न विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।

वहीं, विधायक विनोद चमोली ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

Related Posts