देहरादून। स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के 14 अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वतंत्रता दिवस समारोह में चयनित पुलिस कार्मिकों को सम्मानित करेंगे।
इनमें सेवा के आधार पर आठ तथा विशिष्ट कार्य के लिए छह पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का चयन किया गया है। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने सभी चयनित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनके कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट सेवाभाव का सम्मान है।
सेवा के आधार पर इन आठ को मिलेगा पदक
- नीलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, साइबर/विशेष कार्यबल, उत्तराखंड
- रेवाधर मठपाल, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस दूरसंचार, नैनीताल
- भास्कर लाल शाह, पुलिस उपाधीक्षक, सचिवालय/विधानसभा सुरक्षा
- त्रिवेंद्र सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक, चमोली
- मनीष जस्वाल, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस मुख्यालय
- गिरीबर सिंह रावत, निरीक्षक, नागरिक पुलिस, पुलिस मुख्यालय
- मोहम्मद यासीन, निरीक्षक, नागरिक पुलिस, पुलिस मुख्यालय
- दिनेश चंद्र, गुल्मनायक, 40वीं वाहिनी पीएसी
विशिष्ट कार्य के लिए छह पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित
- स्वर्गीय मनोज मनराल, निरीक्षक, अभिसूचना, एलआईयू देहरादून — मरणोपरांत
- स्वर्गीय विनोद कुमार, उपनिरीक्षक, नागरिक पुलिस, टिहरी गढ़वाल — मरणोपरांत
- सुनील कुमार मीणा, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक
- नवनीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार
- शांतनु पराशर, अपर पुलिस अधीक्षक, साइबर अपराध पुलिस थाना, देहरादून
- मनोज असवाल, पुलिस उपाधीक्षक, अभिसूचना
पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान से पुलिस बल के अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने दायित्वों का और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा मिलेगी। चयनित कार्मिकों की सेवाओं को सम्मानित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्हें मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा।






