August 12, 2026 1:12 PM

उत्तराखंड: यूजेवीएन लिमिटेड में अधिकारियों से लेकर कार्मिकों तक की प्रोन्नतियां

देहरादून। यूजेवीएन लिमिटेड में अधिकारियों और कार्मिकों को पदोन्नति प्रदान की गई है। मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन एवं यूजेवीएन लिमिटेड के अध्यक्ष आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय चयन समिति की बैठक में अधिशासी निदेशक, महाप्रबंधक, उपमहाप्रबंधक समेत विभिन्न पदों पर प्रोन्नतियों को मंजूरी दी गई।

विभागीय चयन समिति में प्रमुख सचिव ऊर्जा डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम, अपर सचिव उद्योग डॉ. सौरभ गहरवार, प्रबंध निदेशक यूजेवीएन लिमिटेड अजय कुमार सिंह, निदेशक परिचालन जी.एस. बुदियाल, अधिशासी निदेशक मानव संसाधन आशीष जैन तथा निदेशक परिचालन, यूपीसीएल मदन राम आर्य शामिल रहे।

प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने बताया कि संजय पटेल को अधिशासी निदेशक (परिचालन एवं अनुरक्षण), नरेश चंद्र खुल्बे को महाप्रबंधक (विद्युत एवं यांत्रिक), धर्मेंद्र सिंह को महाप्रबंधक (सिविल), हरीश धपोला एवं पंकज कुमार को उपमहाप्रबंधक (विद्युत एवं यांत्रिक) तथा शशिकांत को उपमहाप्रबंधक (सिविल) पद पर पदोन्नति दी गई है।

इसके अलावा सहायक अभियंता से अधिशासी अभियंता के पद पर दो अभियंताओं को पदोन्नति प्रदान की गई है। साथ ही 24 अन्य कार्मिकों के भी पदोन्नति आदेश जारी किए गए हैं।

मुख्य सचिव एवं यूजेवीएन लिमिटेड के अध्यक्ष आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव ऊर्जा डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम और प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने सभी पदोन्नत अधिकारियों एवं कार्मिकों को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी अधिकारी और कर्मचारी नई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा एवं दक्षता के साथ निर्वहन करते हुए यूजेवीएन लिमिटेड को ऊर्जा क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे।

Related Posts