July 18, 2026 6:06 PM

क्या सच होगी नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी ? 2022 मे अंधेरे में रहेगी दुनिया ! पढ़िये पूरी खबर

न्यूज़ डेस्क: फ्रांस के मशहूर ‘माइकल दि नास्त्रेदमस’ ने दुनिया के बारे में हैरान करने वाली भविष्यवाणियां की थीं। नास्त्रेदमस ने अपनी एक किताब में हजारों ऐसी भविष्यवाणियां की थीं जिनमें उन्होंने दुनिया में आने वाली तबाही के बारे में बताया था। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों पर दुनिया यकीन करती है, क्योंकि उनकी अब तक की कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। नास्त्रेदमस ने साल 2022 के लिए जो भविष्यवाणियां की थीं, वह दुनिया के लिए बेहद डरावनी हैं। उन्होंने साल 2022 को लेकर की गई अपनी भविष्यवाणी में तबाही के संकेत दिए हैं।

पृथ्वी को होगा नुकसान

नास्त्रेदमस ने साल 2022 को लेकर की गई अपनी भविष्यवाणी में बताया है कि धरती को बहुत अधिक नुकसान होगा। धरती को यह नुकसान ऐस्टरॉइड के कारण होगा। समुद्र में बड़ी चट्टान के गिरने की वजह से ऐसी भयानक लहरें उठेंगी जो धरती को घेर लेंगी। समुद्र के जलस्तर में वृद्धि होने की वजह से भारी नुकसान होगा।

बेकाबू महंगाई करेगी परेशान
नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में बताया है कि साल 2022 में महंगाई बेकाबू हो जाएगी। तेजी से अमेरिकी डॉलर नीचे गिरेगा। उन्होंने अपनी भविष्यवाणी में बताया है कि साल 2022 में लोग सोने, चांदी और बिटकॉइन को ही संपत्ति मानेंगे। इनमें लोग ज्यादा पैसा निवेश करेंगे जो धरती को तबाह कर देगा।

परमाणु बम से मचेगी तबाही

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2022 में परमाणु बम फटने से जलवायु परिवर्तन होगा। इसके साथ ही धरती की स्थिति में बदलाव हो सकता है।

अंधेरे में रहेगी दुनिया
नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में कहा है कि साल 2022 में तबाही के बाद शांति आएगी। इससे पहले 72 घंटे के लिए दुनिया अंधेरे में रहेगी। उनका कहना है कि पतझड़ के मौसम में पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है। कई देशों के बीच लड़ी जा रही जंग को एक प्राकृतिक घटना समाप्त कर देगी। दुनिया तीन दिन अंधेरे में रहेगी जिसके बाद आधुनिक जीवन समाप्त हो जाएगा।

फ्रांस में आएगा भीषण तूफान
भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2022 में फ्रांस के ऊपर बड़ा संकट आएगा। देश में बड़ा तूफान आएगा जिससे तबाही मचेगी। इसके कारण दुनिया के कई इलाकों में भीषण आग, सूखा और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। भविष्यवाणी में कहा गया है कि साल 2022 में बड़े स्तर पर भूखमरी पैदा होगी।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इंसानों पर हमला

नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में यह भी कहा है कि साल 2022 में पर्सनल कंप्यूटर का ब्रेन इंसानों पर नियंत्रण कर सकता है। आने वाले अगले साल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव इंटरफेस वाले कंप्यूटर का राज होगा। इसके साथ ही रोबोट मानव जाति को समाप्त कर देंगे।

भूमध्य सागर में धमाका
नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में मेनोर्का द्वीप के पास, भूमध्य सागर में मिसाइल के टेस्ट के दौरान बड़े धमाके की आशंका जताई है।

Related Posts