May 27, 2026 10:39 PM

खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड पर सुनी जनसमस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश

खटीमा: सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी शिकायतों का तेजी से निस्तारण किया जाए। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी, गोविंद टम्टा, डॉ. नवीन भट्ट, अमित कुमार पांडे, भवानी भंडारी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एएसपी डॉ. उत्तम सिंह नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Posts