गुवाहाटी/देहरादून: मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने असम के गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की।
मुख्यमंत्री ने माँ कामाख्या से उत्तराखंड प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, शांति और समृद्ध जीवन की कामना भी की।
सीएम धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा सदैव देश की आस्था से जुड़ी रही है। उन्होंने माँ कामाख्या का आशीर्वाद प्राप्त कर राज्य के निरंतर विकास और जनकल्याण की कामना की।
मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने पर स्थानीय श्रद्धालुओं और मंदिर प्रशासन द्वारा उनका स्वागत किया गया। पूजा-अर्चना के दौरान उन्होंने प्रदेश की उन्नति और देश की खुशहाली के लिए विशेष प्रार्थना भी की।







