March 5, 2026 8:59 PM

‘बीजेपी ने नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया’ ! तेजस्वी यादव का बड़ा हमला

पटना: बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नितीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है।

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता के लिए साजिश रची है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को “हाईजैक” कर लिया है। उन्होंने कहा कि यह सब जनता की भावना के खिलाफ किया जा रहा है।

‘2025 से 2030 तक फिर से नीतीशका क्या हुआ?

तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव के समय एनडीए ने “2025 से 2030 फिर से नीतीश” का नारा दिया था, लेकिन अब वही लोग उन्हें पद से हटाने की तैयारी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए हर तरह की राजनीतिक रणनीति अपनाती है और उन्होंने पहले ही कहा था कि भाजपा नीतीश कुमार को दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बनने देगी।

छह महीने भी नहीं टिकने देंगे

तेजस्वी यादव ने दावा किया कि उन्होंने पहले ही कहा था कि नीतीश कुमार छह महीने से ज्यादा मुख्यमंत्री नहीं रह पाएंगे। उनके मुताबिक भाजपा जिसके साथ भी गठबंधन करती है, अंत में उसे नुकसान उठाना पड़ता है।

भाजपा को रबर स्टैंप मुख्यमंत्री चाहिए

तेजस्वी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी बिहार में ऐसा मुख्यमंत्री चाहती है जो दिल्ली से नियंत्रित हो सके।

उन्होंने कहा कि भाजपा को ऐसा नेता चाहिए जो सिर्फ औपचारिक रूप से पद पर रहे और सभी फैसले केंद्र से लिए जाएं।

नीतीश कुमार के लिए जताई हमदर्दी

तीखे हमलों के बीच तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें नीतीश कुमार के लिए सहानुभूति है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद नीतीश कुमार ने बिहार के लिए काम किया है और इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया जाना चाहिए।