February 1, 2026 4:04 PM

घर में घुसकर गाली-गलोच व जान से मारने की धमकी देने वाले दंपत्ति पर संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत, CCTV में हुआ था घटना-क्रम

देहरादून। विगत वर्ष दिसम्बर माह में अपने मकान पर जा रहे सीनियर पत्रकार राजकुमार छाबड़ा व उसके पुत्र के अलावा मकान पर मौजूद महिलाओं के साथ गाली-गलोच कर जान से मारने की धमकी देने वाले अभद्र व्यवहार करने वाले पिता पुत्र तथा कमलप्रीत कौर द्वारा मकान पर गाली-गलोच करने तथा जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपियों के खिलाफ पटेलनगर कोतवाली में पीड़िता मीनाक्षी कश्यप सुसंगत धाराओं में नामजद अभियोग पंजीकृत कराया है। पटेलनगर कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कराते हुए मीनाक्षी कश्यप पत्नी वरूण छाबड़ा निवासी 4/4 सहारनपुर रोड, देहरादून द्वारा बताया गया कि विगत वर्ष 20 दिसम्बर को राजवीर सिंह, कमलप्रीत कौर द्वारा जब उसका जेठ दीपक छाबड़ा किसी कार्य से अपनी कार संख्या यू.के.07.बी.पी.5605 से जा रहे थे तभी उक्त दमपत्ति ने दीपक छाबड़ा का रास्ता रोककर उसके साथ अभद्र व्यवहार करना प्रारम्भ कर दिया था। इसी दौरान जब मेरे ससुर राजकुमार छाबड़ा और देवर हिमांशु छाबड़ा उक्त दमपत्ति को रास्ता रोकने से मना करने लगे तो उन्होंने उनके साथ भी गाली-गलोच करना प्रारम्भ कर दिया था।

विगत वर्ष 21 दिसम्बर को जब मेरे ससुर राजकुमार छाबड़ा और देवर हिमांशु छाबड़ा अपने मकान पर बाहर से वापस आ रहे तो सरदार राजवीर सिंह और उसका पुत्र ऋषि दोनों टिका टिप्पणी करने लगे तथा मेरे ससुर और देवर को धमकी देते हुए मकान के समीप पहुंचे के इनका ईलाज करना पड़ेगा पीड़िता द्वारा लिखवाए गए मुकदमें में इस बात का उल्लेख किया गया कि राजवीर सिंह उसका पत्नी कमलप्रीत कौर द्वारा हमारे मकान पर धावा बोलकर वहां मौजूद मेरी सांस किरन छाबड़ा देवरानी आरूषी सुन्द्रियाल तथा मेरे ससुर राजकुमार छाबड़ा देवर रोहित छाबड़ा और हिमांशु छाबड़ा के साथ गन्दी-गन्दी गालियां देते हुए सभी को जान से मारने की धमकी दी गई और राजवीर सिंह अपने हाथों में कोई धारधार हाथियार लेकर हमला करने की नियत से पहुंचा।

इसी दौरान हमारे द्वारा किसी तरह अपनी जान को बचाते हुए 112 पर कॉल की गई तो बाजार पुलिस चौकी पटेल नगर पर तैनात चीता पुलिस के 2 पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तो उनके सामने भी राजवीर सिंह व उसकी पत्नी कमलप्रीत कौर हम सब पर हमलावर होते हुए हमारे उपर जानलेवा हमला करने लगे थे। यह सब मेरे मकान पर लगे सी.सी.टी. कैमरों में कैद हो गया।

क्षेत्राधिकारी सदर ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा पूरे मामले की निष्पक्षता के साथ जांच की गई तथा आरोप सिद्ध होने के बाद ही मुकदमा दर्ज करने के आदेश पारित किए गए थे। अब उक्त मुकदमें की विवेचना महिला उपनिरीक्षक के सुपूर्द कर दी गई है तथा विवेचना के बाद ही आगे की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Related Posts