October 11, 2026 9:30 AM

बंशीधर तिवारी ने उत्तराखंड का बढ़ाया मान, सुशासन में उत्कृष्टता के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार का सम्मान

देहरादून:  मुख्यमंत्री के अपर सचिव एवं महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी को पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया ने National Award for Excellence in Good Governance से सम्मानित किया गया है।  यह सम्मान उनकी बेहतरीन कार्यशैली, पारदर्शी निर्णय क्षमता और जन-केंद्रित प्रशासनिक दृष्टिकोण का प्रमाण है बंशीधर तिवारी उत्तराखंड के उन चुनिंदा IAS अधिकारियों में से हैं, जिन्होंने जिला प्रशासन से लेकर शासन स्तर तक अपनी अलग पहचान बनाए रखी । सूचना महानिदेशक के रूप में भी बंशीधर तिवारी ने विभाग में कई महत्वपूर्ण और आधुनिक सुधार शुरू किए हैं …जैसे  Digital Communication को मजबूत करना, शासन–जनता के बीच पारदर्शी संवाद स्थापित करना, सूचना के अधिकार और सरकारी कार्यों में Open Access को बढ़ावा, मीडिया प्रबंधन को प्रोफेशनल और परिणाम-उन्मुख बनाना, उनकी सरल, स्पष्ट और परिणाम देने वाली कार्यशैली का लाभ सीधे आम लोगों और प्रशासन दोनों को मिला है

Related Posts