July 18, 2026 2:03 AM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कांग्रेसियों ने दिखाये काले झंडे, हुई गिरफ्तारी…

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के देहरादून आगमन पर काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को उत्तराखंड पहुंचे। शाह ने देहरादून में जनसभा को संबोधित किया और राज्य सरकार की घसियारी कल्याण योजना का भी शुभारंभ किया। इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और एनएसयूआई छात्र संगठन के सदस्यों ने शाह के दून आगमन का काले झंडे दिखाकर विरोध और प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस देहरादून द्वारा प्रदेश में आई भीषण आपदा में केंद्र द्वारा किसी भी प्रकार का राहत पैकेज न देने, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया गया।


उन्होंने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प भी हई। जिसके बाद प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अमित शाह उत्तराखंड में भाजपा के चुनाव अभियान का आगाज करने पहुंचे हैं। यहां शाह ने राज्य सरकार की घसियारी कल्याण योजना का भी शुभारंभ किया। जिसके बाद शाह ने अपना संबोधन शुरू किया। कहा कि मैं अस्वस्थ होने के बाद भी देवभूमि की जनता को नमन करने आया हूं। कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड को बनाया है।

अमित शाह शनिवार की सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। वहीं बन्नू स्कूल मैदान में शाह में कार्यक्रम में पहुंचने से पहले ही पांडाल में काफी संख्या में लोग पहुंच गए थे। गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य की 670 बहुद्देश्यीय सहकारी समितियों के कंप्यूटराइजेशन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के सभी मंत्री और पूर्व मूख्यमंत्री मौजूद रहे।

Related Posts