October 11, 2026 2:14 PM

कोरोना टीकाकरण मे पिछड़ा झारखंड ! अब घर जा –जाकर चलेगा टीकाकरण अभियान

रांची: झारखंड के 9 जिलों में घर-घर जाकर अब कोरोना का टीका लगाया जाएगा। ये जिले-गढ़वा, गुमला, लातेहार, पाकुड़, साहिबगंज, देवघर, गिरिडीह, पश्चिमी सिंहभूम जिले हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस अभियान की शुरुआत दो नवंबर को धनवंतरि जयंती से होगी। यह अभियान एक महीने तक चलेगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से देश के जिन 48 जिलों में घर-घर कोरोना टीकाकरण कराया जाएगा, उनमें सबसे ज्यादा नौ जिले झारखंड के हैं। ये ऐसे जिले हैं जहां कोरोना टीके की पहली खुराक 50% से कम को लगी है। जबकि देश में पहली खुराक लेने वाले वयस्कों की संख्या 77 % पहुंच चुकी है। इसलिए मंत्रालय दो नवंबर से घर-घर जाकर इन  जिलों में टीकाकरण को बढ़ाएगा।

राज्य में मरीज बढ़े पर संक्रमण की गंभीरता घटी

त्योहारों का सीजन शुरू होने के साथ ही राज्य में कोरोना के संक्रमण की रफ्तार बढ़ी है। राज्य में कोविड के एक्टिव मरीजों की संख्या जो घटकर 50 पहुंच गयी थी, वह 200 पहुंच चुकी है। बावजूद इसके अच्छी बात यह है कि राज्य में टीकाकरण का असर दिखने लगा है। संक्रमण बढ़ने के बावजूद कोरोना की मारक क्षमता काफी घट चुकी है।

Related Posts