July 18, 2026 2:07 AM

BJP उडा रही आपदा पीडितों का मजाक, पीड़ितों का हाल पूछने की बजाय नेताओं की हवाई यात्रा में मशगूल है सरकार – संगीता शर्मा “आप” प्रवक्ता

देहरादून: आपदा में लोगों की मदद के लिए सरकार द्वारा लगाई गई एयर एंबुलेंस का लुत्फ अब बीजेपी के विधायक और नेता उठा रहे हैं। आप प्रवक्ता संगीता शर्मा जी ने एक बयान जारी करते हुए इसे बेहद  शर्मनाक बताते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, प्रदेश के लोग आपदा की पीडा से कराह रहे हैं ,और जगह जगह फंसे लोगों को निकालने और उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए जो एयर एंबुलेंस लगाई गई है ,मरीजों और जरुरतमंदों के बदले अब बीजेपी उनमें अपने विधायकों और नेताओं को हवाई यात्रा करवा रही है जो अपने आप में बेहद शर्मनाक है।

उन्होंने कहा कि आपदा से कई लोगों की  मौत हो चुकी हैं ,लोगों तक अभी प्रशासन की टीमें और सरकार नहीं पहुंच पाई है। कई लोगों का इस आपदा में सबकुछ नष्ट हो गया है और सरकार ऐसे समय में पीडितों तक पहुंचने के बजाए विधायकों को हवाई यात्रा करवा रही है जो बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि, प्रसव पीडा से ग्रसित महिला को इस एयर एंबुलेंस से एयर लिफट कर रीठा साहिब से हल्द्वानी पहुंचाना था ,लेकिन बीजेपी के विधायक और नेताओं को दर्द से कराहती महिला पर जरा भी रहम नहीं आया। उस वक्त उस महिला की स्थिति असामान्य थी । लेकिन इन्होंने उस पीडा ग्रस्त महिला के एयर लिफ्ट करवाने के बजाए ,खुद मुख्यमंत्री के प्रोग्राम में चंपावत पहुंचना जरूरी समझा । उन्होंने उस महिला को कराहते छोड़ हवाई यात्रा से पहले खुद चंपावत पहुंचना जरूरी समझा ।

आप प्रवक्ता ने कहा,आम आदमी पार्टी  इस घटना की  कडे शब्दों में निंदा करती है और मांग करती इस प्रकरण में दोषी नेता और अधिकारी पर तत्काल कार्यवाही हो ताकि प्रदेश में एयर एंबुलेंस का कोई भी दूर प्रयोग न कर सके। उन्होंने कहा कि, बीजेपी के पाप का घडा अब भर चुका है और ऐसी निंदनीय घटना से बीजेपी ने आपदा पीडितों का उपहास उडाया है ,जिसे प्रदेश की जनता और आम आदमी पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने आगे कहा कि, जब एयर एंबुलेंस को रीठा साहिब उस पीडित महिला को लेने पहुंचाना था ,उससे ठीक पहले उस एयर एंबुलेंस को टनकपुर बुलाया गया ,जहां से बीजेपी विधायक समेत अन्य बीजेपी नेताओं को चंपावत पहुंचाया गया ,जहां मुख्यमंत्री अपना दौरा कर रहे थे।  मुख्यमंत्री के संज्ञान में ये पूरा मामला है और उनके सामने ही ये घटनाक्रम हुआ ,लेकिन मुख्यमंत्री ने इस मामले में अपने विधायक पर कार्यवाही करने के बजाए चुप्पी साध ली जो निंदनीय है।

आपदा के समय जब आप पार्टी और अन्य सामाजिक संगठन से जुडे लोग पीडितों  की मदद कर रहे हैं ,ऐसे में मदद के बजाए बीजेपी के विधायक एयर एंबुलेंस में हवाई यात्रा का लुत्फ ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि, अब चुनाव नजदीक हैं और ऐसी शर्मनाक घटना के लिए जनता जरुर बीजेपी और उसके विधायकों को अबकी बार अच्छा सबक सिखाएगी और आने वाले चुनाव  में अर्श पर बैठी बीजेपी ,जल्द ही फर्श पर बैठी नजर आएगी। आप पार्टी मांग करती है कि, ऐसे विधायक पर बीजेपी अनुशासनात्मक करे ,ताकि पीडितों का उपहास करने वालों को सबक मिल सके।

Related Posts