चेन्नई: आपने पालतू जानवरों की आपस मे शादी कराने जैसी खबरें तो बहुत पढ़ी होगी लेकिन आज हम आपको एक ऐसी खबर बताएँगे जिसे पढ़कर आप ताज्जुब करेंगे की क्या कोई ऐसा कर सकता है? लोग अपने पालतू जानवरों को घर का ही एक सदस्य मानने लगते हैं और लोग उसके सुख दुख मे हमदर्द भी बनते हैं। ऐसा ही एक मामला तमिलनाडु से सामने आया है, जहां एक परिवार ने एक कुतिया पाल रखी है जब परिवार को पता चला की कुतिया प्रेग्नेंट है तो धूमधाम से रीति-रिवाजों के साथ गर्भवती कुतिया की गोद भराई की। सोशल मीडिया पर अब इस दिलचस्प गोद भराई की तस्वरें वायरल हो गई हैं।
कुतिया की गोद भराई मे रीति- रिवाजों का पालन
ये अजीबोगरीब मामला तमिलनाडु के थेनी जिले से सामने आया है, यहां का रहने वाला एक परिवार अपनी पालतू कुतिया से बहुत प्यार करता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ फोटो तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमें देखा जा सकता है कि परिवार धार्मिक रीति रिवाज के साथ कुतिया की गोद भराई कर रहा है। कुतिया को उसके परिवार से घिरा हुआ देखा जा सकता है और आस-पास फल और पूजा के सामान भी रखे हैं। इतना ही नहीं कुतिया को लाल कपड़ा और एक फूल की माला भी पहनाई गई है। उप्पुकोट्टई के रहने वाले 43 वर्षीय कुमारसन के परिवार में उनका एक बेटा और एक बेटी है। उन सभी को जनवरों से बेहद लगाव है। कुमारसन बच्चों के लिए बचपन में एक पिल्ला लेकर आए थे, हालांकि जैसे-जैसे वह बड़ा हुआ घर में कुत्तों की संख्या भी बढ़ती गई। वर्तमान में कुमारसन के घर में कुल 10 पालतू कुत्ते हैं।
डॉक्टर की बात सुनकर झूम उठा परिवार
परिवार के सदस्यों ने जिस कुतिया की गोद भराई की उसको प्यार से सिल्क बुलाते हैं। सिल्क जब पपी थी तभी इस घर में आई थी। बीते कुछ दिनों से सिल्क परेशान सी लग रही थी, ऐसे में जब कुमारसन उसे डॉक्टर के पास ले गए तो वहां खुशखबरी मिली। डॉक्टर ने बताया कि सिल्क प्रेग्नेंट है और तीन महीने में अपने बच्चों को जन्म देगी। इस खबर के बाद परिवार ने अपनी सिल्क की गोद भलाई करने का फैसला किया।

रिश्तेदारों ने भी की शिरकत
कुमारसन के परिवार ने गोद भराई में शामिल होने के लिए अपने रिश्तेदारों को भी आमंत्रित किया। कुतिया की इतनी भव्य गोद भराई देखकर कुमारसन के पड़ोसी भी हैरान थे, अब ऐसा ही कुछ फोटो देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स का हाल है। सिल्क के अलग-अलग प्रकार के चावल खिलाए गए, उसे चूड़ियां और नए कपड़े भी पहनाए गए। सोशल मीडिया पर इस दिलचस्प समारोह की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।
परिवार की तरह हैं सभी पालतू जानवर
कुमारसन ने कहा ने सिल्क की गोद भराई के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मेरे पास बचपन से कुत्ते रहे हैं। एक पालतू जानवर से ज्यादा, वे हमेशा हमारे परिवार के सदस्य रहे हैं। हम जो कुछ भी खाते हैं, हम अपने पालतू जानवरों के साथ साझा करते हैं। इसलिए जब हमें पता चला कि सिल्क गर्भवती है, तो हम उसकी गोद भराई करना चाहते थे। हम सभी ने मिलकर उसके लिए यह आयोजन किया।’






