July 18, 2026 3:10 AM

राखी की भी नहीं रखी लाज, भाई ने बहन की इज्जत लूटी, दोस्तों के साथ होकर हमसाज, पढ़िये पूरी खबर…

चुरू / राजस्थान राजधानी जयपुर से करीब 200 किलोमीटर दूर चूरू जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. रक्षाबंधन पर जिस बहन ने भाई समझकर जिसकी कलाई पर राखी बांधी थी और जिसने उसकी सुरक्षा का वचन दिया था, उसी भाई ने बहन की इज्जत लूट ली. पहले तो मुंह बोले भाई ने विवाहिता का अपहरण किया और फिर हैवान बनकर दोस्तों के साथ गैंगरेप किया.

पीड़िता के मुताबिक साल 2013 में चूरू के समीपवर्ती एक गांव में उसकी शादी हुई थी. एक दिन वह अपने पीहर से ससुराल आ रही थी, इसी दौरान बस में पास वाली सीट पर एक युवक आकर बैठ गया. जहां दोनों की बात हुई, इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को धर्म भाई- बहन बना लिया और मोबाइल नंबर भी शेयर किया. जिसके बाद रक्षाबंधन पर महिला अपने मायके आई और शख्स को बुलाकर राखी बांधी.

इसी बीच मार्च 2021 को आरोपी महेन्द्र अपने दो साथियों के साथ गाड़ी लेकर आया और पीड़िता से कहा कि वह उसे अपने परिवार से मिलाने के लिए भंदवाला ले जाना चाहता है. रिश्ते की एवज पर महिला गाड़ी मे बैठ गई और उसके साथ चली गई लेकिन आरोपी उसे कालाडेरा ले गया. वहां एक मकान में तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया. इस दौरान महिला भाई-बहन के रिश्ते की दुहाई भी दी लेकिन महेन्द्र ने एक बार भी उसकी नहीं सुनी. उसने इस घिनौनी वारदात की फोटो और वीडियो भी बनाए और विवाहिता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. आखिरकार इससे तंग आकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

Related Posts