July 18, 2026 2:03 AM

‘आप’ ने आठ विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त किए प्रभारी, यशपाल आर्य के पार्टी छोड़ने पर कही ये बात

देहरादून: आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया ने विधानसभा प्रभारियों का विस्तार किया है। आप पार्टी ने आठ विधानसभाओं के लिए प्रभारी नियुक्त किए हैं। इसके अलावा उन्होंने भाजपा और कांग्रेस से मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की मांग भी की है। उत्तराखंड में बस कुछ ही महीनों बाद चुनाव होने हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी भी पूरी तरह से चुनावी माहौल बनाने में जुटी हुई है। यशपाल आर्य और उनके बेटे के भाजपा में छोड़ कांग्रेस में शामिल होने के मुद्दे को भी पार्टी ने लपक लिया है। आप पार्टी ने दोनों दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि अब उत्तराखंड की जनता को समझ जाना चाहिए कि भाजपा और कांग्रेस एक ही हैं। अभी तक कांग्रेस यशपाल आर्य के कार्यों पर सवाल खड़े कर रही थी, लेकिन आज कांग्रेस ने ही उन्हें अपने खेमे में शामिल कर लिया है।

रोजगार गारंटी यात्रा के जरिए युवाओं तक पहुंच बनाने की कोशिश

आम आदमी पार्टी प्रदेश में पैठ बनाने की भरपूर कोशिश कर रही है। पार्टी की रोजगार गारंटी यात्रा भी इसी का हिस्सा है। रोजगार यात्री की कमान वरिष्ठ नेत कर्नल(सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल संभाले हुए हैं। पार्टी इस यात्रा के जरिए युवाओं के बीच आम आदमी पार्टी की नीतियों को पहुंचा रही है। बीती 25 सितंबर से हर रोज एक नई विधानसभा में रोजगार गारंटी यात्रा निकाली जा रही है।

बूथ स्तर पर चलेगा घर-घर भाजपा, हर घर अभियान

भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनता के बीच अपनी पकड़ अधिक मजबूत करने के लिए कार्यक्रम तय किए हैं। भाजपा की ओर से बूथ स्तर पर घर-घर भाजपा, हर घर भाजपा अभियान चलाया जाएगा। भाजपा के डोईवाला विधानसभा प्रभारी संदीप गुप्ता ने आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा कि भाजपा पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है। इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से अभियान चलाया जा रहा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा में सात से 15 अक्टूबर तक दीवार लेखन का कार्य किया जा रहा है।

ये हैं “आप’’ के विधानसभा  प्रभारी

1 धनौल्टी विधानसभा प्रभारी   अमेंद्र बिष्ट

2 राजपुर रोड(एससी)          श्रीमति डिंपल सिंह

3 ऋषिकेश                   डॉ राजे नेगी

4 भगवानपुर(एससी),          प्रेम सिंह

5 मंगलौर,                 नवनीत राठी

6 कपकोट,                 भूपेश उपाध्याय

7 चम्पावत,                   मदन महर

8 नानकमत्ता(एसटी),         श्रीमति सुनीता राणा

Related Posts