रायपुर/छत्तीसगढ़: राजधानी रायपुर में राज्यसभा सांसद, दिल्ली प्रभारी व कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल के राजधानी रायपुर आगमन पर शंकर नगर स्थित राजीव भवन में प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस पूनम पांडे ने मुलाकात की। मीडिया को जानकारी देते हुए पूनम पांडे ने कहा की आज राज्यसभा सांसद AICC के दिल्ली प्रभारी कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल से मुलाकात की है साथ ही प्रदेश में राजनीतिक आंचलो की चर्चा की व महिला कांग्रेस द्वारा प्रदेश में किस प्रकार से छत्तीसगढ़ की जनता के लिए काम किया जा रहा है उसकी जानकारी दी व आने वाले विधानसभा चुनाव में महिला कांग्रेस किस प्रकार से काम करेगी इस संबंध में रणनीति तैयार की गई। आपको बता दें पूनम पांडे छत्तीसगढ़ मे कांग्रेस की उभरती हुई नेता है । जिनकी मेहनत और लगन देखकर पार्टी उन्हे पदों से नवाती जा रही है।

पत्रकार भी रह चुकी हैं पूनम पांडे
आपको बता दें की पूनम पांडे रायपुर से चौथे स्तम्भ यानि पत्रकारिता भी कर चुकी हैं। पूनम पांडे ने कई राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल मे बतौर ब्यूरो प्रमुख काम किया है। पत्रकारिता मे भी उनका अलग अंदाज था उन्होने महिला सशक्तिकरण को लेकर कई ऐसी खबर की जिन खबरों का बहुत तीखा असर हुआ। उन्होने पत्रकारिता के दौर से ही सामाजिक मुद्दे उठाने शुरू कर दिये थे वो सामाजिक पत्रकारिता को ज़्यादा महत्व देती थी। ताकि लोगों की आवाज़ प्रशासन तक पहुँच सके। अब राजनीति मे आकार भी पूनम पांडे अपने तजुर्बे को भुना रही हैं और महिला उत्थान के लिए तमाम काम कर रही हैं। हो न हो पूनम पांडे आने वाले वक़्त मे कांग्रेस का एक बड़ा चेहरा बनकर उभरेंगी।






