July 18, 2026 11:50 PM

गांधी जयंती पर उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने भी लगाई झाड़ू

देहरादून: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे देहरादून के पटेलनगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज ब्रह्मपुरी में स्वचछता अभियान में शामिल हुए। मंत्री ने स्कूल स्टाफ और छात्राओं के साथ मिलकर परिसर में झाडू लगाई।


पांडेय ने कहा कि सभी लोग देश-समाज को स्वच्छ और स्वस्थ रखने के लिए स्वच्छता को प्राथमिकता दें। अपने आसपास साफ सफाई रखे । ऐसे किसी भी कार्य में भागेदारी न बने, जिससे प्रकृति और पर्यावरण को किसी भी प्रकार ऐसे हानि पहुंचती हो। पर्यावरण संरक्षण एवं सवर्द्धन के कार्यों और प्रयासों में योगदान दें। साथ ही स्वास्थ्य के प्रति सजग रहे व स्वच्छता हेतु अपना पूर्ण सहयोग करें और नए भारत के निर्माण में भागीदार बनें।

Related Posts