July 19, 2026 3:53 AM

महिला ने सीएम और डीजीपी को कर दिया ट्वीट तो भड़क गए इंस्पेक्टर, बोले – दर्ज कर दूंगा मुकदमा…

सहारनपुर:  बेहट इंस्पेक्टर का एक आडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस आडियो में इंस्पेक्टर एक युवक से बातचीत कर रहे हैं और एक महिला का नाम लेकर उसे अपशब्द बोल रहे हैं। महिला को जब इसका पता चला तो उसने उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। महिला का कहना है कि उसके मुकदमे में जब बेहट इंस्पेक्टर ने कार्रवाई नहीं की तो उसने सीएम और डीजीपी को ट््वीट कर दिया। जिसके बाद इंस्पेक्टर ने उनके पार्टनर को फोन करके गालियां दी।

यह है मामला

नगर क्षेत्र निवासी एक महिला ने चार लोगों के साथ मिलकर पार्टनरशिप में स्टोन क्रेशर खोला था। बाद में महिला व एक अन्य पार्टनर अलग हो गए, जबकि दो पार्टनर ङ्क्षमटू और रिकाश क्रेशर चला रहे हैं। पांच सितंबर को महिला अपने पार्टनर के साथ हिसाब करने क्रेशर गई थी। महिला का आरोप है कि उसके साथ रिकाश और मिंटू ने छेड़छाड़ करते हुई मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। इस संबंध में महिला ने बेहट कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। तीन दिन पहले पीडि़ता ने एसएसपी से मुलाकात कर अपने मुकदमे की जांच किसी दूसरे थाने से कराने की मांग की थी। दो दिन पहले आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर महिला ने सीएम, डीजीपी व एसएसपी सहारनपुर को ट््वीट कर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। महिला ने बताया कि जैसे ही उसने ट््वीट किया तो बेहट थाना प्रभारी किरण पाल ङ्क्षसह ने पार्टनर को फोन किया और कहा कि महिला को समझा लो। वरना उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा। महिला को फोन पर गालियां भी दी।

ट्वीट को लेकर मैंने फोन किया था। मैंने गाली नहीं दी। मैंने केवल इतना कहा था कि आपके खिलाफ भी तहरीर आई हुई है। आपके खिलाफ तो मुकदमा दर्ज नहीं किया। आपके मुकदमे में दबिश दी जा रही है।

किरणपाल सिंह, बेहट थाना प्रभारी

 

 

Related Posts