September 21, 2026 12:20 PM

परमार्थ निकेतन पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, आरती कर लिया मां गंगा का आशीर्वाद

ऋषिकेश: गृहमंत्री अमित शाह निवेशक सम्मेलन के समापन के बाद शाम को ऋषिकेश पहुंचे। यहां उन्होंने परमार्थ निकेतन में गंगा आरती की और आशीर्वाद लिया। साथ ही संतों से भी मुलाकात की।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि डेस्टिनेशन उत्तराखंड की परिकल्पना की बात हो रही थी। मैं पहले उत्तराखंड आया था तब मैंने सीएम धामी से पूछा था कि आपने क्या लक्ष्य रखा है, तो उन्होंने मुझे बताया कि दो लाख करोड़ का। लेकिन आज साढ़े तीन लाख के एमओयू हो गए है। इसके लिए मैं पूरे उत्तराखंड प्रशासन को बधाई और शुभकामनाएं देना चाहते हूं। कहा कि आज का यह समारोह साढ़े तीन लाख के एमओयू के साथ नए उत्तराखंड की अनंत संभावनाओं को तराशने की शुरुआत की है।

Related Posts