आगरा: आगरा में पुलिस का एक शर्मनाक चेहरा नजर आया है। रविवार की रात नशे में धुत एक दारोगा दीवार फांदकर एक घर में घुस गया और फिर घर के एक कमरे में मौजूद युवती से जबरदस्ती करने लगा। युवती के घरवालों ने जब आवाज सुनी तो उसके कमरे में पहुंचे, दारोगा को घरवालों ने आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ लिया और जमकर पीटा। घर में हो रहे शोर सुनकर ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए और सबने मिलकर दारोगा को खंभे से बांध दिया और जमकर पीटा। लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी, पुलिस मौके पर पहुंची तो दारोगा को खंभे से अर्धनग्न अवस्था में बंधा देखा। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जो अब वायरल हो रहा है। दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया है। दारोगा के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।
देखें वीडियो
Up. आगरा में दरोगा संदीप कुमार रात को एक घर में घुस गया। आरोप है कि वो नशे में था और एक लड़की से छेड़छाड़ कर रहा था। ग्रामीणों ने दबोच किया। कपड़े उतारकर, खंभे से बांधकर पीटा। दरोगा सस्पेंड हुआ। pic.twitter.com/CqInqq1svy
— Mohammad Imran (@ImranTG1) September 18, 2023
पूरा मामला आगरा के थाना बरहन क्षेत्र का है जहां दारोगा जिसका नाम संदीप है कुमार है। वह नशे में धुत एक घर में घुसा और घर में घुसते ही युवती से जबरदस्ती करने लगा। दारोगा युवती को धमकी भी दे रहा था कि अगर वह नहीं मानी तो वह उसके पिता को जेल भेज देगा। गांव वालों के दबाव में दारोगा को थाने ले जाया गया लेकिन पुलिस कार्रवाई से बचती नजर आई। सुबह थाने पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों के दबाव में पुलिस ने मामला दर्ज किया और दरोगा को सस्पेंड कर जेल भेज दिया गया है।

दारोगा के खिलाफ एफआईआर दर्ज
संदीप कुमार नाम का सिपाही बरहन थाने में तैनात था। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि सब-इंस्पेक्टर पर बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सब-इंस्पेक्टर को एक खंभे से बंधा हुआ देखा जा सकता है और कुछ लोग उसके आसपास जमा हैं।
थाना बरहन क्षेत्रांतर्गत एक उपनिरीक्षक को युवती के साथ पकड़े जाने के प्रकरण में उ0नि0 को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है एवं पीड़िता की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर, आरोपी उ0नि0 को जेल भेजा जा रहा है। उक्त संबंध में @DCPWestAgra की बाइट। https://t.co/UW2EA5PxfP pic.twitter.com/pkYWFcxoPn
— POLICE COMMISSIONERATE AGRA (@agrapolice) September 18, 2023
20 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर एसआई के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) सोनम कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया, ”पीड़िता से मिली शिकायत के अनुसार, बरहन थाने में तैनात उप-निरीक्षक संदीप कुमार के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है।” डीसीपी ने कहा, “रविवार रात को एसआई संदीप कुमार गांव में एक महिला के साथ पाए गए। घटना के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी गई है।”







