August 26, 2026 1:39 AM

AAP के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर भट्ट ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें

देहरादून: आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष (उत्तराखंड) चंद्रशेखर भट्ट ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। चंद्रशेखर भट्ट ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि राष्ट्र की स्वतंत्रता के 76 वर्ष पूर्ण होने की मंगलमय बेला में सबका रोम-रोम उत्साहित है। हम ऊर्जा और उल्लास से भरे हुए हैं। आजादी के लिए न जाने कितने भारतवासियों ने जीवन का बलिदान किया। आज हम उन सभी ज्ञात-अज्ञात सेनानियों का स्मरण करते हुए नमन करते हैं।