April 27, 2026 4:56 PM

‘पति किसी काम का नहीं, इसलिए मैं रहूँगी नहीं ! प्रेमी के साथ चली गई पत्नी, 2 महीने पहले हुई थी शादी, पढ़ें पूरा मामला…

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शादी के दो महीने बाद ही दुल्हन ने पति को छोड़ दिया। ससुर के साथ पति थाने पहुंचा। यहां भी दुल्हन ने जमकर हंगामा काटा। कहा कि पति किसी काम का नहीं है। अब मैं अपने प्रेमी के साथ ही रहूंगी। पुलिस के समझाने पर भी वह नहीं मानी। इस पर पुलिस ने उसे अपनी मर्जी से रहने के लिए कह दिया।

मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र का है। यहां के रहने वाले एक युवक की पत्नी की काफी पहले मौत हो गई। उनको एक बेटी थी। मां की मौत के बाद पिता ने बेटी को पाला। कुछ बड़ी हुई तो उसे अपनी नानी के यहां भेज दिया। ताकि उसकी परवरिश अच्छी हो सके। 18 साल की होने के बाद जसराना थाना क्षेत्र के इटौली गांव निवासी युवक के साथ शादी कर दी। युवक फरीदाबाद में नौकरी करता था।

पति ने बताया कि वह शादी के बाद उसे अपने साथ फरीदाबाद ले गया। लेकिन, महिला ने शादी के दो माह बाद ही उसके साथ रहने से मना कर दिया। वह पति के नौकरी में जाने के बाद अपने प्रेमी से फोन पर बात करती रहती। कुछ समय बाद उसे बहाने से घर बुलाने लगी। दोनों की दोस्ती गहरी होती गई। दो दिन पहले पति ने उसे उसकी बहन के घर छोड़ा था।

वहां उसने अपने प्रेमी को बुला लिया और उसके साथ चली गई। जानकारी हुई तो पति ने उसके पिता को बात बताई। इस पर पिता और पति ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने महिला को ढूंढा और तीनों को थाने बुलाया। यहां काफी समझाने के बाद भी महिला पति के साथ जाने को तैयार नहीं हुई। पुलिस पूछताछ में महिला ने पति और ससुरालीजन पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। कहा कि पति किसी काम का नहीं है। अब वह उनके साथ नहीं जाएगी। वह प्रेमी के साथ ही रहेगी। वहीं, उसने पिता से खुद की जान को खतरा बताया। इस पर पुलिस ने महिला से लिखित पत्र लेकर उसे अपनी मर्जी से रहने के लिए कह दिया।

Related Posts